वो मुझे रोज बेवफाई के किस्से सुनाया करता था

महबूब की गलियों का रास्ता बताया करता था।।


कुछ इस तरह का था मेरा हर-दिल-अज़ीज़ दोस्त

जो अपनी मौत से पहले मुझे रुलाया करता था।।


उसके सिवा नहीं था मेरा कोई अपना इस जहां में 

जो बिना रूठे ही मुझे हर बार मनाया करता था।।


ना जाने किसकी नजर लग गई हमारी दोस्ती को

न जाने क्यों दूर से ही वह हाथ हिलाया करता था।।


आखरी बार उससे गले अभिनय के वक्त मिले थे

वो पहले से ही मैत की झांकी दिखाया करता था।।


ऐ मेरे दोस्त तुमसे फिर मिलेंगे यूं ही किसी मोड़ पर

इसी बहाने मुझे अपनी कब्र पर बुलाया करता था।।

           

            ------------ Ravi Singh Bharati ------------

#ravisinghbharati 

#rs7632647 

#onesidedlove

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

#इंकलाबी कवि अवतार सिंह संधू ‘पाश’

भगत सिंह का अपने बचपन के दोस्त जयदेव गुप्ता को लाहौर जेल से लिखा पत्र------------

क्योंकि मैंने ईश्वर के चरण स्पर्श किए हैं------------